मुसीबतों के वक्त किसी से सहायता की चाह मत रखो क्यूंकि मुसीबत रहती है कुछ दिनों की और एहसान जिंदगी भर का !!
स्व शक्ति से स्वयं की समस्याओं का सामना करें... कारवां अपने आप पीछे चला आएगा !!

जीवन का कटु सत्य है ये... हकीकत तो इतनी कड़वी है की गर आप अपनी समस्याएं किसी से सिर्फ साझा भी करते हो तो वो उसे सुनने का भी मन में एहसान मानने लगता है... कारन उसका ये है की उसके अन्दर भी आपकी समस्याओं से लड़ने का कोई हल नहीं.. जाने अनजाने वो खुद भयभीत हो जाता है.. कठिन समय महसूस करता है जब आपकी मुसीबतों का चित्रण उसके सामने से गुज़रता है.. उसका एहसान मानना उसे स्वाभाविक सा लगता है.. परन्तु , जरूरत है की आप  अपने अन्दर से ही अपनी समस्याओं का हल निकालें.. सिर्फ उन्हीं से सलाह लें जो आपके अन्दर में छुपी ताकत को जगाये ... स्वशक्ति बडाये... हर उस व्यक्ति का साथ जो आप पर किसी भी तरह का एहसान जताए.. याद रखें .. वो आपको हमेशा ही कमजोर बनाएगा... ऐसे व्यक्तियों से अपेक्षाएं छोड़ कर स्वयं पर ध्यान लगायें..  गर आप खुद इतनी शक्ति है तो " खुद बनो उजाला पहले अपने अंधेरों को मिटाकर.. फिर लोगों को अपने उजाले में समेट उनका अँधेरा मिटाओ "
'मेरा जीवन दर्शन'
दिव्या चुघ
जीवन सलाहकार
टेरो व पिरामिड वास्तु विशेषज्ञ
divyataroread@gmail.com

What Do You Think?

You need to be a guest of Ashirvachan Schools Of Learning to add comments!

Join Ashirvachan Schools Of Learning

Comment by Divya Chugh on August 12, 2012 at 5:49pm

Thanks Shamshir ji !! 

Comment by Founder's View on August 12, 2012 at 2:54pm

Comment by Divya Chugh on August 12, 2012 at 2:27pm

Thanks Pooja .. Love & Light !!

Comment by Pooja Ahuja 'khushi' on August 12, 2012 at 2:20pm

Nice Approach...

© 2013   ashirvachan.org

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service